ऊंट की जानकारी

 *JMK*         September 3, 2020



▶  *ऊंट ( Camel )संबंधित* *विस्तृत विश्लेषण* ▶▶



◼ बाड़मेर-

✍ राजस्थान में सर्वाधिक ऊँटों वाला जिला बाड़मेर है।


◼ प्रतापगढ़-

✍ राजस्थान में सबसे कम ऊँटों वाला जिला प्रतापगढ़ है।


👉 राजस्थान में ऊँटों की नस्लें-


◼गोमठ ऊँट-

✍ विशेषता-

✍ राजस्थान में गोमठ ऊंट सर्वाधिक जोधपुर की फलोदी तहसिल में पाया जाता है।

✍ गोमठ ऊँट सवारी हेतु प्रसिद्ध माना जाता है।


◼नाचना ऊँट-

✍ विशेषता-

✍ राजस्थान में नाचना ऊँट सर्वाधिक जैसलमेर में पाया जाता है।

✍ यह ऊँट सबसे सुन्दर ऊँट माना जाता है।

✍ यह ऊँट राजस्थान में नाचने हेतु प्रसिद्ध है।


◼जैसलमेरी ऊँट-

✍ विशेषता-

✍ राजस्थान में जैसलमेरी ऊँट सर्वाधिक जैसलमेर में पाया जाता है जिसे रेगिस्तान का जहाज भी कहा जाता है।


👉 राजस्थान में ऊँटों की अन्य नस्लें-

1. अलवरी ऊँट

2. सिंधी ऊँट

3. कच्छी ऊँट

4. बीकानेरी ऊँट


👉 ऊँटों से संबंधि अन्य तथ्य-


◼ मोहम्मद बिन कासिम-

✍ भारत में सर्वप्रथम ऊंट मोहम्मद बिन कासिम लेकर आया था इसीलिए भारत में ऊंट लाने का श्रेय मोहम्मद बिन कासिम को दिया जाता है।


◼ पाबूजी-

✍ राजस्थान में ऊंट सर्वप्रथम ऊंट पाबूजी लेकर आये थे इसीलिए राजस्थान में ऊंट लाने का श्रेय पाबूजी महाराज को दिया जाता है।

✍ पाबूजी को ऊंटो का देवता भी कहते है।


◼ 30 जून 2014-

✍ राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था जिसकी घोषणा बीकानेर जिले में की गई थी।


◼ रेबारी जाति या राईका जाति-

✍ राजस्थान में ऊँट पालने के लिए रेबारी जाति प्रसिद्ध है।


◼सारणेश्वर महादेव मंदिर-

 👉 स्थित- सिरोही (राजस्थान)

✍ इस मंदिर में भाद्रपद शुक्ला द्वादशी के दिन रेबारी जाति का सबसे बड़ा मेला लगता है।


◼ उस्ता कला-

✍ राजस्थान में ऊँट की खाल के उपर की जाने वाली मिनाकारी को उस्ता कला कहते है।

✍ उस्ता कला के लिए राजस्थान के बीकानेर जिले का हिसामुद्दीन उस्ता  का परिवार प्रसिद्ध है।


◼ काॅपी-

✍ राजस्थान में ऊंट की खाल से बनाये जाने वाले ठण्डे पानी के जलपात्रों को काॅपी कहा जाता है।


◼ गंगा रिसाला-

✍ बीकानेर के महाराजा गंगासिंह ने एक ऊँट सेना तैयार की थी जिसे गंगा रिसाला के नाम से जाना जाता है।


◼ उरमूल डेयरी-

✍ स्थित- बीकानेर (राजस्थान)

✍ यह भारत की एकमात्र ऊँटनी के दूध की डेयरी है।

✍ ऊंटनी के दूध में भरपुर मात्रा में विटामीन सी पाया जाता है।


◼ गोरबंद-

✍ यह राजस्थान का एक ऊँट श्रृंगार गीत है।


◼ गिरबाण-

✍ यह ऊँट के नाक में डाले जाने वाला आभूषण है।

✍ गिरबाण मुख्यतः लकड़ी का बना होता है।


◼ ऊँट अनुसंधान केन्द्र-

👉 स्थित- जोहड़बीड़, बीकानेर (राजस्थान)






*__Himmat Birana_* 

 *_Mob.- 9928809840* 

 *राजस्थान पशु चिकित्सा विद्यार्थी परिषद* 

 *RAJASTHAN VETERINARY STUDENTS COUNCIL ( RVSC )*

Comments